नीतीश कुमार की 'सेवा यात्रा' आज से शुरू

अपनी यात्रा के पहले दिन ही नीतीश ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंडक नदी पर निमार्णाधीन बिहार और उत्तर प्रदेश को सड़क मार्ग से जोडने वाले रतवल-धनहा पुल को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाये। यहां तक की उन्होंने काम में ढिलाई बरतने वाले कुछ इंजीनियरों को डांट भी लगायी।
उन्होंने इस दौरान पुल से लगे गाईड बांध का भी निरीक्षण किया है और गंडक की उप धारा से हो रहे कटाव पर रोक लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के विभिन्न क्षेत्रों से वहां पहुंचे लोगों की समस्यायें सुनी और इस संबंध में उनका आवेदन भी लिया1 उन्होंने लोगों को त्वरित कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।












Click it and Unblock the Notifications