अखिलेश के बाद अब मुलायम भी रथ पर

अखिलेश यादव ने गत 12 सितम्बर से ही चुनाव प्रचार अभियान छेड़ रखा है। प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वह रथयात्राएं कर सपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। अखिलेश की रथयात्राओं के साथ ही सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भी एलान किया है कि वह रथयात्रा करेंगे। सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी बताया कि पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आगामी 16 नवम्बर को एटा के रामलीला मैदान में सभा के संबोधित करने के साथ चुनाव अभियान शुरू कर देंगे।
अखिलेश ने भले ही अब तक अकेले दम पर चुनाव प्रचार की कमान सभांल रखी हो लेकिन मुलायम के अभियान में पार्टी के विभिन्न नेता भी जुटेंगे। सभा को पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और महासचिव रामगोपाल यादव भी संबोधित करेंगे। सपा प्रवक्ता की मानें तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश के साथ कई सांसद पिछले 12 सितम्बर से क्रांति रथ यात्राएं कर रहे हैं। अखिलेश की रथयात्रा के अब तक छह चरण पूरे हो चुके हैं। आगामी बारह नवम्बर से वह यात्रा का सातवां चरण शुरू करने जा रहे हैं, जो 19 नवम्बर तक चलेगी। वहीं इस दौरान 16 नवम्बर से मुलायम सिंह की शुरू होने वाली रथयात्रा भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सपा मुखिया की यात्रा को लेकर पार्टी में अभी से ही तैयारी शुरू हो गयी है।












Click it and Unblock the Notifications