हरियाणा : घड़ी से कर रहे थे नकल, पकड़े गए

रविवार को दिल्ली बाईपास स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल और लाहौरिया स्कूल में दो परीक्षार्थियों को पकड़ा गया जोकि एक घड़ी की मदद
से नकल कर रहे थे। दरअसल यह घड़ी न होकर एक मिनी चाइनीज मोबाइल था, जिस पर बाहर से लगातार एसएमएस और फोन आ रहे थे। बोर्ड अधिकारियों ने आरोपी परीक्षार्थी को पकड़ यू एमसी (केस) बना दिया।
वहीं लाहौरिया स्कूल के परीक्षार्थी पर पुलिस ने केस दर्ज लिया है। बताया जा रहा रविवार को एचटेट की परीक्षा सुबह और शाम दो शिफ्टों में हुईं। दोपहर दो बजे दूसरा पेपर शुरू हुआ ही था कि एक परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा को नकल के शक के आधार पर पर्यवेक्षक ने टोका। वह छात्रा हाथ पर बांधी घड़ी को कान के पास लगाकर धीर -धीरे कुछ बोल रही थी। इस दौरान भिवानी बोर्ड की तरफ से श्रषि राम शर्मा स्पेशल ऑबजर्वर तैनात थे।
छात्रा की हरकत पर शर्मा और अन्य कर्मचारियों को शक हुआ। अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो वह बहाने बनाने लगी। घड़ी को लड़की के हाथ से उतार कर देखा गया तो ड्यूटी पर तैनात अधिकारी भी सकते में आ गए। वह घड़ी न होकर एक छोटा चाइनीज मोबाइल था।
जिसमें कैमरा, फोन, मैसेज की सुविधा थी। लड़की उसके जरिए अपने सवाल बाहर भेज कर साथी से जवाब जान रही थी।
अधिकारियों ने जब मोबाइल को पकड़ा तो उस दौरान उस पर कई मैसेज आए, जिसमें प्रश्न के उत्तर थे। पकड़े जाने पर पुलिस को भी बुलाया और उसकी तलाशी तक ली गई। दूसरी तरफ लाहौरिया चौक स्थित लाहौरिया स्कूल में भी सोनीपत के पुगथला गांव के जोगेंद्र को पकड़ा।
उसके पास भी ऐसी ही एक घड़ी मिली जिसे वह मोबाइल के रूप में प्रयोग कर रहा था। अधिकारियों ने उसे पकड़ कर उस पर केस बना दिया और
पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications