मायावती गन्ने से टटोलेंगी किसानों का वोट बैंक

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्रा मायावती ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश के किसानों के हित को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य (एसएपी) में प्रति क्विंटल 40 रुपये की बढोतरी करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश के किसानों को अगैती प्रजाति के लिए 250 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा।
जबकि सामान्य प्रजाति के लिए 240 और हीन अथवा सामान्य से नीचे की किस्म के गन्ने के लिए प्रति कुंतल 235 रुपये का भाव मिलेगा। मायावती ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 40 लाख से अधिक गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा। पिछले पेराई सत्र में राज्य सरकार ने गन्ने का परामर्शी मूल्य प्रति क्विंटल 205 से 210 रुपये तक निर्धारित किया था।
पिछले पेराई सत्र के लिए किसानों को गन्ने का शत प्रतिशत भुगतान कर दिये जाने का दावा करते हुए मायावती ने कहा कि उनकी सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के समय से बाकी रहे 2,400 करोड़ रुपये का बकाया भी किसानों को दिलाया है और पिछले सत्र का तो सौ फीसदी भुगतान हुआ ही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा घोषित परामर्शी मूल्य अभी हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा घोषित मूल्य 220-230 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में 20 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा है।
उन्होंने बताया कि सभी सरकारी और निजी चीनी मिलों को हर हाल में तीन दिन के भीतर पेराई शुरु करने का निर्देश दिया गया है और इसमें कोताही करते पाये जाने वाली मिलों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। समाजवादी पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि खाद पानी और डीजल की कीमतों में हुई बेतहाशा बढोत्तरी हुई है जिसके कारण गन्ने की उत्पादन लागत काफी बढ़ गयी है।
सिंह ने कहा कि गन्ने की उत्पादन लागत में आयी बढोत्तरी को देखते हुए न्यूनतम गुणवत्ता वाले गन्ने की भी कीमत प्रति कुंतल 280 रूपये होनी चाहिये ,जो कि 235 रूपये तय की गयी है। उन्होंने कहा कि किसानों को कुछ फायदा हो सके, इसके लिए गन्ने की कीमत प्रति कुंतल कम से कम 350 रूपये होनी चाहिये।












Click it and Unblock the Notifications