दक्षेस बैठक में पाक पीएम से भी करेंगे मुलाकात

The Prime Minister, Dr. Manmohan Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) की बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विदेश मंत्री एसएम कृष्णा मालदीव के दौरे पर रवाना हो गए। बैठक के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने बयान में कहा कि दक्षेस देश क्षेत्रीय मानकों के क्रियान्वयन (आईआरएस), अनुरूपता आकलन की मान्यता को लेकर बहुआयामी प्रबंध, प्राकृतिक आपदा को लेकर त्वरित उपाय और दक्षेस बीज बैंक की स्थापना से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री दक्षेस बैठक के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद 12 नवंबर को वह मालदीव के राष्ट्रपति नशीद के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। सिंह ने कहा कि दक्षेस ने दक्षिण एशिया में खुद को क्षेत्रीय सहयोग के अग्रणी व्यवस्था के रूप में स्थापित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दक्षेस ने व्यापार, निकटता, गरीबी उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा, महिला और बाल विकास, संगठित अपराध का मुकाबला करने और आतंकवाद सहित कई मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का काम किया।

गुरुवार दोपहर से मालदीव के अद्दु द्वीप पर शुरू हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन और विदेश सचिव रंजन मथाई साथ होंगे। इस 17वें दक्षेस सम्मेलन का विचार 'पुल बनाना" है। शुक्रवार को सदस्य देशों की ओर से एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया जा सकता है।

सूत्रों ने बताया कि दक्षेस के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए मालदीव के आदू शहर जाने वाले कृष्णा का ध्यान मुख्य रूप से दक्षेस के सदस्य देशों पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और मालदीव के साथ संपर्क बनाने पर केंद्रित होगा। इसके साथ ही वह व्यापार सहित अन्य क्षेत्रीय मुद्दे भी उठाएंगे। क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लेने के अलावा कृष्णा अन्य देशों के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय संबंधों पर भी बातचीत करेंगे। पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना के साथ बैठक के दौरान मोस्ट फेवर्ड नेशन [एमएफएन] मुद्दे पर बातचीत होने की संभावना है। इस मुद्दे पर निर्णय लेने में पाकिस्तान टाल-मटोल की नीति अपना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+