अब फेसबुक पर पहुंचकर सीबीआई सुलझायेंगी मामले

सूत्रों ने कहा कि इंटरनेट सर्फ करने वाले लोगों से एजेंसी को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और सभी संबंधित लोगों से सूचना जमा की जा रही है। एक वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी ने कहा कि हमारी भोपाल इकाई फेसबुक पर है। लोग ऐसी किसी सूचना की साझेदारी कर सकते हैं जिनके बारे में लगता है कि वह सीबीआई के लिए उपयोगी है।
सीबीआई अधिकारी ने कहा कि हम इससे लोगों की प्रतिक्रिया का आकलन करेंगे और अगर इसे उत्साहवर्धक पाया गया तो हम दूसरी इकाइयों के लिए भी इसकी (फेसबुक पर जाने की) योजना बना सकते हैं। एजेंसी भोपाल आधारित आरटीआई कार्यकर्ता शहला मसूद की हत्या मामले का हल उसके फेसबुक एकाउंट से करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications