असम : रेलवे पुल से मिले 10 जिंदा बम, लोगों में दहशत

और इस तरह से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि जैसे ही कोई ट्रेन रेलवे पुल से होकर गुजरती वैसे ही एक बड़ा धमाका होता जो सैकड़ो की संख्या में लोगों को मौत की नींद सुला देता। बम मिलने की खबर से आस-पास के क्षेत्र में काफी सन्नाटा पसर गया है। लोगों की शक्लों पर दहशत और खौफ देखा जा रहा है।
आपको बताते चलें कि इन बमों को एक रेल कर्मचारी के. आर. दास ने नियमित गश्त के दौरान देखा। इसके बाद कोई भी सम्भावित हादसा टालने के लिए त्वरित रूप से इस लाइन से होकर गुजरने वाली रेलगाड़ियों को रूकवाया गया। एनएफआर वे जिंदा बमों के बारे में मीडिया को बताया।
जिस स्थान से यब बम बरामद हुए हैं, वह स्थान गुवाहाटी से 400 किलोमीटर की दूरी पर है। सुरक्षाकर्मियों ने इसकी साजिश रचने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि आज ही गुवाहटी में संगीत के पुरोधा भूपेन हजारिका का भी अंतिम संस्कार हुआ है। उनको अंतिम विदाई देने के लिए लाखों की संख्या में लोग आये थे। जो ट्रेन के ही माध्यम से गुवाहटी पहुंचे थे। ऐसे हालातों में बम मिलना इशारा करता है कि एक बड़े हादसे की शक्ल देने के नापाक इरादों के चलते जिंदा बमों को रेलवे पुल पर रखा गया था। फिलहाल जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications