धार्मिक यात्रा में युवाओं का बुजुर्गो से ज्यादा विश्वास

सर्वेक्षण के मुताबिक, 87 फीसद लोगों ने अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार धार्मिक स्थल की यात्रा जरूर की है। वहीं 57 फीसद लोग ऐसे हैं, जो साल में कम से कम एक बार पर्यटन के लिए धार्मिक स्थान पर जाना पसंद करते हैं। टिपएडवाइजर इंडिया के भारत में प्रबंधक निखिल गंजू ने कहा कि भारतीयों द्वारा धार्मिक स्थल की यात्रा करना कोई हैरान करने वाली बात नहीं है।
पर इसमें आश्चर्यजनक 20 से 30 साल के आयुवर्ग के लोगों का आंकड़ा है। कंपनी ने यह सर्वेक्षण आनलाइन किया। इसमें 3,800 लोगों ने भाग लिया। रिपोर्ट में यह तथ्य भी सामने आया है कि 95 फीसद लोग धार्मिक स्थानों की यात्रा के साथ-साथ अन्य पर्यटक स्थल भी एक साथ ही जाते हैं। सर्वेक्षण में शामिल 75 प्रतिशत लोगों का कहना था कि वे धार्मिक यात्रा के दौरान मितव्यतता नहीं बरतते हैं।
भारत में प्रमुख धार्मिक स्थल तिरुपति, शिरडी, वैष्णो देवी, स्वर्ण मंदिर और अजमेर शरीफ दरगाह हैं। हालांकि सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने इन स्थानों पर दी जा रही सुविधाओं पर नाराजगी जताई। 50 फीसद का कहना था कि इन स्थानों की हालत खराब है। 81.5 प्रतिशत की राय थी कि इन स्थानों पर पीने के पानी और साफ सफाई की स्थिति चिंताजनक है।












Click it and Unblock the Notifications