19 हजार करोड़ देकर ममता को मनाएगी यूपीए

खबर यह भी आ रही है कि ममता बनर्जी पिछले काफी समय से केंद्र से बेलआउट पैकेज की मांग कर रही थीं। इसके लिए वे किसी सुनहरे मौके के इंतजार में थीं। अब पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के मामले पर वे केंद्र सरकार पर दबाव बना रही हैं। जिससे कि केंद्र सरकार उन्हें यह पैकेज देने को मजबूर हो जाए। इसके लिए वे आज वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी से मुलाकात कर सकती हैं।
अभी कुछ दिन पहले ही सरकार ने पेट्रोल की कीमतें 1रूपए 82 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी थीं। जिसका ममता बनर्जी ने खुलकर विरोध किया था। उन्होंने यूपीए की प्रमुख पार्टी कांग्रेस पर अपनी मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा थ कि पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के बारे में घटक दलों से कोई विचार विमर्श नहीं किया गया था। ममता ने कहा था कि अगर इस तरह का यूपीए का रवैया रहा तो वे अपना समर्थन वापस ले सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications