पेट्रोल मूल्यवृद्धि पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे: ममता

Mamata Banerjee
कोलकाता। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से तृणमूल कांग्रेस सांसदों की मुलाकात से एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने आज कहा कि पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर उनकी पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बजर्जी ने प्रेस से कहा कि हम मूल्यवृद्धि के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेंगे क्योंकि इसका सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर पड़ रहा है।

हमारी लड़ाई जारी रहेगी। प्रधानमंत्री अगर समय देंगे तो हमारी पार्टी के सांसद कल उनसे मुलाकात करेंगे और अपनी शिकायत उनके सामने रखेंगे तथा वह जो कहेंगे उसे सुनेंगे। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में शामिल दूसरे सबसे बड़े घटकर दल तृणमूल कांग्रेस ने मूल्यवृद्धि के मुद्दे पर सरकार पर दबाव बढ़ाते हुये पिछले सप्ताह अपने संसदीय दल की बैठक की थी।

बैठक के बाद बनर्जी ने कहा कि नेताओं ने सरकार से समर्थन वापसी का पक्ष लिया है, हालांकि बाद में उन्होंने इस तरह की पहल से इनकार करते हुये कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री के समक्ष अपना पक्ष रखेगी। ममता ने कहा कि डीजल और घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाने की भी बात की जा रही है। तृणमूल कांग्रेस आम जनता की पार्टी है।

बढ़ती महंगाई से लोगों पर पहले ही काफी बोझ बढ़ चुका है, हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। तृणमूल कांग्रेस के नेता और केन्द्रीय मंत्री सुदीप बंद्योपाध्याय ने आज यहां दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बातचीत करने के बाद हम नौ नवंबर को वापस यहां पहुंचेंगे और पार्टी प्रमुख से मुलाकात करेंगे। उसके बाद वहीं कोई अंतिम निर्णय लेंगी। बंद्योपाध्याय के अनुसार ममता की शिकायत है कि उनके बार बार आग्रह के बावजूद संप्रग में सहयोगियों को मिलाकर एक समन्वय समिति नहीं बनाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+