मतलबी हुई दुनिया, अब नहीं बनते करीबी दोस्‍त

Amitabh Bachchan, Dharmendra
वाशिंगटन। ये दोस्‍ती हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम अगर तेरा साथ न छोड़ेंगे। ये बात पुरानी है 3 दशक, जब फिल्‍मी दुनिया में अमिताभ बच्‍चन ने धर्मेंद से गुनगुनाते हुए यह बात कही थी। उसके बाद तो बहुत से ऐसे लोग थे जो दोस्‍ती के लिए कुछ भी करने को बेताब रहते थे। समय के साथ अब लोग मतलबी हो गए हैं। अब किसी के पास रिश्‍ते निभाने का समय नहीं है तो दोस्‍ती कहां से निभाएंगे।

ध्यान से सोचिए, आपके कितने करीबी दोस्त हैं ? एक नए शोध की मानें, तो शायद एक-दो से ज्यादा नहीं । अमेरिका की कोर्नल यूनिवर्सिटी के इस शोध में कहा गया है कि एक सामान्य अमेरिकी नागरिक के अब ज्यादा से ज्यादा दो ही करीबी दोस्त होते हैं, जबकि लगभग 25 साल पहले इनकी संख्या तीन थी। लाइवसाइंस ने मुख्य शोधकर्ता मैथ्यू ब्रैशियर्स के हवाले से बताया, हालांकि सिकुड़ता सामाजिक दायरा हमें संवेदनशील बनाता है, पर हम सामाजिक तौर पर उतने अलग-थलग नहीं हैं, जितना शोधकर्ताओं को डर है।

इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने 18 वर्ष से ज्यादा के लगभग 2,000 वयस्कों के बीच एक ऑनलाइन सर्वे कराया। इन सभी से पूछा गया कि उन्होंने पिछले छह महीने में जितने लोगों से अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया, उनके नाम लिखें। इनमें से लगभग 48 फीसदी ने एक, 18 फीसदी ने दो और मुश्किल से 29 फीसदी ने दो से ज्यादा नाम लिखे। दूसरी ओर चार फीसदी ने एक भी नाम नहीं लिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+