जेल में मिली कीड़े वाली दाल, 32 कैदी भूख हड़ताल पर

उसने जेल प्रशासन पर गंदा खाना देने के साथ डॉक्टर पर भी पीटने का आरोप लगाया है। खान-पान व जेल कीअव्यवस्था से परेशान 32 कैदी रविवार से भूख हड़ताल पर हैं।
कैदियों केअनशन की बात मीडिया के सामने आने पर जेल प्रशासन हरकत में आया है। अब दोदर्जन कैदियों को करनाल जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पानीपत की सब-जेल में क्षमता से ढाई गुना अधिक कैदी रखे जा रहे हैं। 35 कैदियों की क्षमता वाली सब-जेल में फिलहाल 86 कैदी रखे गए हैं।
कैदी सुखबीर ने बताया कि जेल में कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार होता है। जेल के सहायक अधीक्षक राम कुमार ने कहा कि जेल में 86 कैदी हैं। इनमें से अधिकतर करनाल जेल जाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने बवाल किया है। 24 कैदियों की सूची जिला एवं सत्र न्यायाधीश केसी शर्मा को भेजी गई है। अनुमति मिलते ही 24कैदियों को करनाल जेल भेज दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications