25 दिन बाद जेल से बाहर आए येदियुरप्पा

न्यायमूर्ति पिंटो ने येदियुरप्पा की जमानत की अर्जी को इस शर्त पर मंजूर किया कि वह पांच लाख रूपए का मुचलका भरें और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की कोशिश न करें। येदियुरप्पा को 15 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। येदियुरप्पा को अपने परिवार के सदस्यों के लिए सरकारी जमीन को गैर अधिसूचित करने में कथित अनियमितता के लिए तीसरी निजी शिकायत पर जमानत दी गई।
उन्हें पांच दिन पहले इसी तरह के आरोपों में दूसरी शिकायत पर भी जमानत मिल गई थी। न्यायाधीश ने पूर्व मंत्री एसएन कृष्णैया शेट्टी को भी जमानत दे दी। वह सिराजिन बाशा और केएन बलराज अधिवक्ताओं द्वारा लोकायुक्त अदालत में दाखिल की गई तीसरी निजी शिकायत में येदियुरप्पा के साथ आरोपी थे। गौरतलब है कि कर्नाटक में अवैध खनन मामले में आरोपी पाए जाने पर येदियुरप्पा को अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications