कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट है वो जानबूझकर कालेधन का मु्द्दा उठा नहीं रही है और तो और जो इसके खिलाफ आवाज उठाता है उसकी आवाज को दबा दिया जाता है। जैसा कि उनके साथ रामलीला मैदान में हुआ था।
अपनी स्वाभिमान यात्रा के जरिये लोगों को भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक करने निकले बाबा रामदेव इस समय पंजाब में हैं। इससे पहले भी बाबा रामदेव ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है और अपने साथ-साथ देश को भी डुबो देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि शीतकालीन सत्र में अगर काला धन वापस लाने के मामले पर ठोस कदम नहीं उठाये गये तो वो भी कांग्रेस के खिलाफ पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान निगेटिव कैम्पेन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications