मुस्लिमों, दलितों के फेर में पड़े अन्ना, बनायेंगे नयी टीम

अन्ना की इस टीम में अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, दलितों और युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। साथ ही अन्ना ने पहले से कह दिया है कि में टीम अन्ना अपने लगे आरोपों की जांच कराने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश से संपर्क कर रही है। मतलब साफ है कि इस बार अन्ना उन लोगों को भी खुश करने में लगे हैं जिन्होंने अन्ना पर आरोप लगाया था कि अन्ना की टीम में मुस्लिमों और दलितों को शामिल नहीं किया गया है। कहने वालों में यूपी की सीएम मायावती भी शामिल थीं।
हालांकि नई टीम बनाने की प्रक्रिया कब से शुरू होगी इस बारे में अन्ना ने कुछ नहीं कहा लेकिन उनका कहना था कि वर्तमान कोर कमेटी के सभी सदस्यों की राय है कि कमेटी में अधिक लोगों की भागीदारी हो।
उन्होंने कहा कि वह सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को टीम में प्रतिनिधित्व देना चाहते हैं। हजारे ने यह भी कहा कि पुरानी कोर कमेटी मात्र ढाई माह के लिए थी लेकिन नई कमेटी का कार्यकाल अधिक दिनों का होगा। किसी को भी यह शिकायत नहीं रहेगी कि उन्हें मौका नहीं मिला। युवाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications