नोट फॉर वोट: सबकुछ पता, लेकिन मुंह नहीं खोलेंगे अमर सिंह

 amar singh
नयी दिल्ली। नोट के बदले वोट घोटाला मामले में आरोपी राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने आज दावा किया कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी है लेकिन मुकदमा न्यायालय के विचाराधीन होने के चलते वह इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। सिंह ने इस मामले में समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा।
चिकित्सा कारणों के आधार पर अदालत से जमानत मिलने के बाद पहली बार यहां संवाददाता सम्मेलन करते हुए सिंह ने कहा कि मुझे इस मामले के बारे में पूरी जानकारी है लेकिन इसके न्यायालय के विचाराधीन होने के चलते मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा।

सपा के पूर्व महासचिव से संवाददाताओं ने पूछा था कि इस मामले में अपने पूर्व सांसदों के बेकसूर होने के भाजपा के दावे पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है। सिंह ने इस पर कहा कि क्या आप मुझे फिर जेल भिजवाना चाहते हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 24 अक्तूबर को ही सिंह को उनकी बीमारी की अवस्था को देखते हुए जमानत दे दी थी। इससे पहले वह न्यायिक हिरासत में थे और एम्स में इलाज करा रहे थे।

वह गुर्दे और मूत्र वाहिका में संक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अदालत से मिली जेल और बेल (जमानत) दोनों का सम्मान करते हैं और इस मामले के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। सिंह ने कहा कि अदालत ने मुझे आठ से 30 नवंबर तक इलाज के लिये सिंगापुर जाने की अनुमति दी है लेकिन मेरे चिकित्सक के वहां मौजूद नहीं होने के चलते मैं 15 या 16 नवंबर को सिंगापुर जाऊगा। मैं अपनी यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव के बारे में अदालत को सूचित कर दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+