ताबड़तोड़ खरीदारी के चलते सोना उछला, चांदी कमजोर

हालांकि सप्ताह के अंत में बिकवाली दबाव से सोने में शुरूआती लाभ कुछ कम हो गया और चांदी गिरावट के साथ बंद हुई। इससे पहले यह 22 सितम्बर को इस स्तर तक पहुंचे थे। बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में तेजी और शेयर एवम मुद्रा बाजार में मजबूती के कारण सर्राफा बाजार में तेजी का रूख रहा। निवेशकों को यह संकेत मिला कि उन्हें अन्य बाजारों में गिरावट के कारण हताशा में उन्हें बिकवाली की जरूरत नहीं है।
न्यूयार्क में शुक्रवार को सोने के दाम 1.6 प्रतिशत चढ़कर 1756.90 डालर प्रति औंस बंद हुए। इससे पहले यूरोपीय सेंट्र्ल बैंक ने अपने ब्याज दरों में कमी की थी। बहरहाल सप्ताह के अंत में स्टाकिस्टों द्वारा उंचे स्तर पर की गयी बिकवाली और फुटकर कारोबारियों द्वारा लिवाली से हाथ खींच लेने के कारण सोने में शुरूआती लाभ कुछ कम हो गया। सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 28,410 रूपये और 28,270 रूपये तक चढ़ने के बाद सप्ताह के अंतिम सत्र में बिकवाली दबाव के कारण सप्ताहांत में 435 रूपये की तेजी के साथ क्रमश: 28,315 रूपये और 28,175 रूपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
गिन्नी के भाव 100 रूपये चढ़कर 22,200 रूपये प्रति आठ ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव भारी उतार चढाव के बीच 900 रूपये लुढ़क कर सप्ताहांत में 56,500 रूपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 150 रूपये की हानि के साथ 56,250 रूपये किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 500 रूपये टूटकर सप्ताहांत में 62,000 से 63,000 रूपये प्रति सैंकड़ा बंद हुए।












Click it and Unblock the Notifications