ठाकरे ने अन्ना टीम को कहा 'चंडाल चौकड़ी'

वह कभी अनशन करते हैं तो कभी मौन व्रत धारण कर आत्ममंथन करते हैं, कभी मोदी, सोनिया और मनमोहन सिंह का गुणगान करते हैं तो कभी उन्हें खरी-खरी सुनाते हैं। ठाकरे ने लिखा है कि सब कुछ 'रामलीला' है। इस तरह अन्ना का कारभार भी देश की तरह रामभरोसे चल रहा है।
ठाकरे ने आगे लिखा है कि अन्ना ने सरकार के लिए लिखा था कि कुछ लोगों की चौकड़ी जनलोकपाल बिल नहीं चाहती है बल्कि अन्ना खुद चार चंडाल चौकड़ी के साथ काम कर रहे हैं। किरन बेदी, सिसोदिया, केजरीवाल इन सभी पर भी आर्थिक हेराफेरी के आरोप लग चुके हैं। इसके अलावा भूषण पिता-पुत्रों ने तो कश्मीर को ही अलग करने में जुटे हैं। इसके अलावा भी यह सभी भ्रष्ट मंडली अन्ना को प्यारी है।
ठाकरे ने कहा कि पूरा भारत इस समय कांग्रेस के आतंक से ग्रस्त हैं ऐसे में अन्ना और अन्ना टीम को बेवजह क्रेडिट लेने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications