साध्वी प्रज्ञा भारती की जमानत कांग्रेस की साजिश: सपा

उन्होंने कहा कि यह ताज्जुब की बात है कि इस बारे में न तो जांच एजेंसियों ने विरोध किया और न ही सरकारी वकील ने। इसे पूरी तरह से कांग्रेस की मिलीभगत करार देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए यह कोई नयी बात नहीं है। कांग्रेस दंगे कराकर मुसलमानों का वोट लेती रही है। साध्वी की जमानत के जरिए वह फिरकापरस्ती को बढ़ावा देना चाहती है।
वहीं प्रदेश में फायर सॢवस के उपमहानिरीक्षक डी डी मिश्रा मामले में मायावती सरकार की आलोचना करते हुए आजम खान ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के साथ इस तरह के बर्ताव पर केन्द्र सरकार का मौन कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि मायावती हमेशा से ही भ्रष्टचार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाती रही है।
उन्होंने केन्द्र सरकार से तत्काल इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की। कांग्रेस व बसपा में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा के भ्रष्टाचार में तो कांग्रेस काफी शोर-शराबा करती है लेकिन ऐसे ही अन्य मामलों में कांग्रेस आखिर मौन क्यों रहती है। उन्होंने कहा कि डी डी मिश्रा ने गंभीर सवाल उठाये हैं लेकिन सरकार उन्हें पागल करार दे रही है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मायावती सरकार को इसका जवाब देना ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications