राखी सावंत 'बदमाश छोरी' है : बाबा रामदेव

राखी सावंत के बारे में पूछे जाने पर बाबा रामदेव ने कहा कि 'वह एक बदमाश छोरी है' जो लाईमलाइट में बने रहने के लिए कुछ भी कह सकती है और कुछ भी कर सकती है। राखी के बारे में बोलते हुए बाबा रामदेव ने आगे कहा कि जब मेरी तपस्या और साधुत्व को कांग्रेस पार्टी तोड़ नहीं पायी तो भला राखी क्या चीज है। आपको बता दें कि बाबा रामदेव इन दिनों स्वाभिमान यात्रा पर है और अपनी यात्रा के दौरान इस समय वह पंजाब पहुंचे हैं।
गौरतलब है कि आयटम गर्ल राखी सावंत ने कुछ समय पहले कहा था कि वह बाबा रामदेव से प्यार करती है और शादी करना चाहती हैं । राखी ने दावा किया था कि उनके आयटम डांस में इतनी कशिश है जिसके चलते वह बाबा रामदेव की वर्जिनिटी नष्ट कर सकती है। यही नहीं राखी ने कई बार बाबा रामदेव से शादी करने की इच्छा जतायी है। उनका तो यह भी कहना था कि अगर उन लोगों की शादी हो जाती है तो यह कपल दुनिया का बेस्ट मैरड कपल होगा।












Click it and Unblock the Notifications