नया फतवा, केक काटकर जन्मदिन मनाना इस्लाम के खिलाफ

देवबंद ने यह फतवा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक छात्र के द्वारा विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैय्यद अहमद खान के जन्मदिन समारोह के संदर्भ में पूदे गये सवाल के जवाब में जारी किया। फतवे के मुताबिक केक पर मोमबत्तियां लगाकर उसे काटना और खड़े होकर तालियां बजाना शरीयत के खिलाफ है।
फतवा जारी करने के बाद देवबंद के कुलपति मौलाना अबुल कासिम नौमानी ने हालांकि यह भी कहा कि फतवे मार्गदर्शन के लिए जारी किये जाते हैं। इन्हें जबर्दस्ती नहीं लागू किया जाना चाहिये।
नौमानी ने यह भी कहा कि हिन्दुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुसलमानों को गाय की हत्या नहीं करनी चाहिये। नौमानी ने बकरीद पर कुर्बानी पर जोर देते हुए कहा कि त्योहार पर तो गोहत्या कतई नहीं करनी चाहिये। इसके अलावा मुसलमान त्योहार के बाद अपने-अपने शहरों की साफ-सफाई में नगर-निगमों का सहयोग भी करें।












Click it and Unblock the Notifications