मिस वर्ल्ड का खिताब मिस वेनेजुएला आईवियान सराकोस के नाम

सुंदरता की इस रेस में फिलीपींस की ग्वांदेलाइन पेरेज दूसरे तथा प्यूर्टोरिको की अमांदा पेरेज तीसरे स्थान पर रहीं। भारत की कनिष्का धनकड़ अंतिम 15 में भी अपनी जगह नहीं बना पाईं।
सराकोस ने अपने भविष्य में गैर सरकारी संगठनों विशेषकर बच्चों के लिए काम करने की इच्छा जताई। विश्व सुंदरी को वॉलीबाल, और ट्रैकिंग करना बेहद पसंद हैं।
लंदन में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में पिछले साल की विश्व सुंदरी अमेरिका की अलेक्जेंड्रिया मिल्स ने उन्हें ताज पहनाया।
22 वर्षीय मिस वेनेजुएला एक प्रसारक कंपनी के लिए काम करती हैं और उन्होंने मानव संसाधन विषय की पढ़ाई की है। हम आपको बता दें कि वेनेजुएला, भारत और ब्रिटेन इस मुकाबले में अब तक के सबसे बड़े विजेता रहे हैं इन देशों ने पांच बार इस सुंदरता के ताज को अपने नाम किया है।












Click it and Unblock the Notifications