सूरज धरती पर उगलेगा आग, वैज्ञानिकों की चेतावनी

sun
वाशिंगटन। वैज्ञानिकों की ऐसी आशंका है कि सूर्य की ओर से पृथ्‍वी की तरफ लपटे उठ सकती है। अगर एक्‍स श्रेणी की लपटें उठी तो वे कम घातक सिंद्व होंगी लेकिन अगर बडे स्‍मर पर यह हमारें तरफ मुड़ी तो इससे अंधयुग आ सकता है। नासा के एक उपग्रह ने सूर्य पर एक धब्बे का पता लगाया है जिसके बारे में अंतरिक्ष-वैज्ञानिकों का कहना है कि हाल के वर्षो में दिखा यह अब तक के सबसे बड़े धब्बों में है और इससे अगले हफ्ते पृथ्वी की ओर सूर्य की लपटें उठने की संभावना है।

स्पेसवेदर डाट काम के मुताबिक, सूर्य पर मौजूद इस बड़े धब्बे का नाम एआर1339 है। इसके 80,000 किलोमीटर लंबे और 40,000 किलोमीटर चौड़े होने की संभावना है। यह आकार पृथ्वी से करीब आठ गुना बड़ा हुआ। नासा के सोलर डायनेमिक्स ओब्जवर्टी (एसडीओ) उपग्रह से ली गई तस्वीरों में इस धब्बे को सूर्य के पूर्वोत्तर कोने में देखा गया। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि सूर्य का यह धब्बा अभी पृथ्वी की ओर नहीं है।

लेकिन अगले हफ्ते धरती की दिशा में आने के बाद इसके हमारी तरफ एक्स श्रेणी की लपटें निकालने की आशंका है। एक्स श्रेणी की लपटें कम स्तर पर ग्रह के लिए नुकसानदेह नहीं होती लेकिन अगर बड़े स्तर पर अगर यह हमारी ओर मुड़ी तो इससे अंध युग आ सकता है। हो सकता है कि यह हमारे लिए खतानाक हो लेकिन इसकी आशंका कम है्। ऐसा तब होगा जब लपटे बड़े स्‍तर पर निकलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+