आडवाणी की रथयात्रा में अपराधियों का पैसा!

यह आरोप लगाया है कांग्रेस पार्टी ने। जिसका कहना है कि आडवाणी का रथ जब दमन दीव और दादर नगर हवेली पहुंचा तो वहां आडवाणी की अगुवाई करने वाले कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग थे। आडवाणी जिस होटल 'सी रॉक' में रूके थे वह पांच बार जेल जा चुके हर्षद भंडेरी का है।
यही नहीं आडवाणी ने सूरत में गुजरात पुलिस का एक वांटेड अपराधी के साथ अपना मंच बांटा। सुखा पटेल नाम का ये शख्स भाजपा का स्थानीय नेता है लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ 28 मामले दर्ज हैं । सुखा पटेल नामक एक अपराधी है जो कि अवैध शराब कारोबारी है।
कांग्रेस का आरोप है कि सुखा पटेल ने ही आडवाणी की यात्रा की तैयारियों में पैसा लगाया था। हालांकि कांग्रेस ने इस बात का खुलासा करके सनसनी फैला दी है लेकिन भाजपा या आडवाणी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। यहां आपको बताते चले कि पिछले काफी समय से यह सवाल बार-बार उठाया जा रहा है कि आडवाणी की रथयात्रा के लिए पैसा कहां से आये हैं?












Click it and Unblock the Notifications