आडवाणी का रथ पहुंचा मोदी के धाम, महसूस हुईं दूरियां

हालांकि दोनों ही नेताओं ने एक-दूसरे की तारीफ की लेकिन इस तारीफ में भी प्रेम रस नहीं दिखायी पड़ा। आडवाणी और मोदी साथ-साथ बैठे तो थे लेकिन एक-दूसरे से काफी दूर। उन्होंने मंच पर काफी दूरी बना रखी थी। यही नहीं मंच पर दोनों के बीच एक बार भी बातचीत तक नहीं हुई। इस रैली की एक और खास बात यह रही कि मोदी ने अपने भाषण के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।
दरअसल जनचेतना यात्रा को लेकर सबके मन में ये सवाल उठ रहे थे कि शुरू से ही लालकृष्ण आडवाणी की इस रथयात्रा से दूरी बनाकर रखने वाले मोदी आखिर कैसे करेंगे इसका स्वागत। लेकिन आडवाणी के स्वागत में फूल बरसे।
खुद नरेंद्र मोदी आडवाणी जी का स्वागत करने पहुंचे और मंच पर एक दूसरे की तारीफ भी की। लेकिन दोनों ही नेताओं की यह कोशिश काम नहीं आयी, लोगों ने दोनों के बीच की दूरियां महसूस कर लीं। अब इसका परिणाम क्या होगा, यह तो आने वाले वक्त में पता ही चल जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications