'बदनाम अन्ना को और बदनाम ना करो'

Anna Hazare
पुणे। समाजसेवी अन्ना हजारे की टीम अन्ना लगातार सवालों के घेरे में हैं। एक के बाद एक उनकी टीम के सदस्यों पर इल्जाम लगाये जा रहे हैं। जिसके बारे में खुद अन्ना की ओर से कहा गया कि अब उनकी टीम के सदस्यों पर लगे इल्जाम की जांच होगी।

लेकिन उस समय अन्ना ने सबको यह कहकर चौंका दिया कि जो अन्ना पहले से ही बदनाम है उसे भला लोग क्या बदनाम करेंगे। अन्ना ने मुस्कुराते हुए बोला कि यह कोई पहली बार नहीं है कि हमारे ऊपर इल्जाम लगाये जा रहे हैं। जब-जब उन्होंने आंदोलन छेड़ा है तब-तब ऐसे लोगों और ऐसे आरोपों से दो-चार होना पड़ा है। अन्ना ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ' जब ओखली में सिर दे दिया तो मूसर से क्या डरना'?

अन्ना का यह बयान उस सवाल के जवाब में आया जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि उन्हें और उनकी टीम पर आरोप लगाकर बदनाम और उनकी एकता को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। अन्ना ने यहा बात अपने गांव रालेगढ़ लौटते हुए कही।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अन्ना टीम के सदस्यों केजरीवाल, किरण बेदी और प्रशांत भूषण पर एक के बाद एक संगीन आरोप लगे हैं। अन्ना टीम का कहना है यह सब कुछ जान बूझकर किया जा रहा है ताकि अन्ना के आंदोलन को भटकाया जा सके, जो कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध जनलोकपाल बिल लाने का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+