मजबूत लोकपाल से टीम अन्‍ना को डर लगता है: जायसवाल

sri prakash jaiswal
कानपुर। टीम अन्ना को आड़े हाथों लेते हुये केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने आज कहा कि कांग्रेस पार्टी पर उंगली उठाने वाले और देश से भ्रष्टाचार के लिए आवाज बुलंद करने वाले हजारे के सहयोगियों को अब उनके खिलाफ उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिये। जहां तक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का विरोध करने का सवाल है तो वे बताये कि कांग्रेस को हराने के लिये कौन से हथकंडे़ अपनायेंगे।

यहां आज संवाददाता सम्मेलन में केन्द्रीय कोयला मंत्री और कानपुर के सांसद जायसवाल ने टीम अन्ना पर जमकर प्रहार किये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार अन्ना हजारे से वायदा कर चुकी है कि वह शीतकालीन सत्र में लोकपाल बिल ला रही है। इसके बावजूद अन्ना बार बार प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख रहे है और टीम अन्ना बार बार कांग्रेस को धमकी दे रही है और कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह बयानबाजी, पत्राचार और धमकियां अगर शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सरकार अगर लोकपाल बिल न लाती तो समझ में आती है कि कांग्रेस ने अपना वायदा नहीं निभाया, लेकिन अभी जब शीतकालीन सत्र आया ही नहीं तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीम अन्ना डर गयी है कि अगर कहीं कांग्रेस सरकार बहुत कठोर लोकपाल बिल ले आयी तो टीम अन्ना कही अलग थलग न पड़ जाये। इसलिये वह ऐसी बयानबाजी कर जनता को बहकाना चाहती है ताकि जनता यह समझे कि टीम अन्ना लोकपाल के लिये संघर्ष कर रही है और कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+