पता नहीं क्यों बयानो से विवाद खड़े होते है: दिग्विजय

यह समझ पाना कठिन है कि मेरे बयानों से ऐसे विवाद क्यों खड़े हुए। बाद में ट्वीटर पर अपने संदेश में उत्तर प्रदेश मामलों के पार्टी प्रभारी सिंह ने आईपीएस अधिकारी डीडी मिश्रा को समर्थन जताया जिन्हें उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डीआईजी मिश्रा के लिए मेरी पूरी सहानुभूति है। उन्हें सच बोलने के लिए मानसिक चिकित्सालय भेजा जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि टीम अन्ना..भाजपा मुझे पागलखाने भेजना चाहती है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि फेसबुक जैसी साइटों पर उनके खिलाफ अनेक नफरत भरे संदेश हैं लेकिन उन्हें अधिकतर ऐसे लोग करते हैं जिन्होंने केवल उनके बारे में पढ़ा है लेकिन कभी उनसे मिले नहीं और उनके बारे में सच नहीं जानते।












Click it and Unblock the Notifications