लगता है यूपी में कई पागलखाने खुलवाने पड़ेंगे : आजम खां

और तो और आजम खान ने खुले मंच से दावा किया कि डी डी मिश्रा और उनके बच्चों के फोन टेप हो रहे हैं। मिश्रा के आरोप सही है, उन्होंने सच बोला था इसलिए तो मायावती को गुस्सा आ गया और उन्होंने मिश्रा को पागलखाने भिजवा दिया। फायर सर्विस के उपमहानिरीक्षक मिश्रा मामले में मायावती सरकार की आलोचना करते हुए खान ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के साथ इस तरह के बर्ताव पर केंद्र सरकार का मौन कई सवाल खडे़ करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।
गौरतलब है कि डीआईजी फायर डीडी मिश्रा ने पिछले शुक्रवार को मीडिया से कहा कि प्रदेश सरकार और उनके करीबी अधिकारी पूरी तरह से भ्रष्ट हैं और इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के बाद उनकी जान को खतरा है। जिसके बाद डीजी मिश्रा को जबरन अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मानसिक हालत को खराब बताया गया।












Click it and Unblock the Notifications