भंवरी के लॉकर से मिली 150 सीडी, अश्लील सीडी की तलाश जारी

सीबीआई को भंवरी देवी के लॉकर से नगदी व गहने भी बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं सीबीआई ने भंवरी देवी के कई खाते भी सीज किए हैं। जिसमें से उसने लाखों का लेन-देन किया है। सीबीआई इस बात का भी पता लगा रही है कि भंवरी देवी के एकाउंट में ये पैसे किस एकाउंट से ट्रांसफर किए गए हैं। भंवरी देवी केस में बर्खास्त किए गए मंत्री मदेरणा से सीबीआई पहले ही पूछताछ कर चुकी है। अब सीबीआई अन्य विधायक मलखान से भी इस मामले में पूछताछ कर सकती है।
भवरी देवी प्रकरण में अभी तक हुई जांच में जो बात सामने आई हैं उसके आधार पर भंवरी देवी ने एक सीडी बनाई थी जिसमें उसके और आरोपी शख्स के आपत्तिजनक सीन थे। जिसके आधार पर भंवरी उसे ब्लैकमेल करना चाहती थी। जिस वजह से भंवरी देवी को गायब कर दिया गया। सीबीआई अभी तक इस केस की तह तक नहीं पहुंच पाई है।












Click it and Unblock the Notifications