बकरीद पर 3 लाख 51 हजार का बिका 'मोटू बकरा'

राजधानी में बकरा बाजार विभिन्न प्रकार के बकरों से भरा रहा। ऊंचे और उम्दा बकरों की कीमत 8 हजार से शुरू होकर लाख तक रही। वहीं प्रदेश के प्रबुद्धनगर जिले में एक बकरा तीन लाख 51 हजार रुपयों की रिकार्ड बोली पर बिका। आकर्षक का केन्द्र बने इस बकरे की बोली के दौरान दाम बढ़ते रहे, आखिरकार ग्राहक सलीम ने एतीन लाख इक्यावन हजार रुपयें में बोली लगाकर इसे खरीद लिया। मोटू नाम के इस बकरे की उम्र दो वर्ष है।
यही नहीं इस बार भेड़ और ऊंट की डिमांड में भी बढ़ोत्तरी रही। बकरा बेचने वाले मोहम्मद अकरम ने बताया कि इस बार बड़े बकरों का क्रेज ज्यादा रहा। वहीं राजधानी लखनऊ में बाराबंकी के मसौली से आया 120 किलो का बकरा आकर्षक का केन्द्र बना रहा। बाजार में आये इस बकरे की कीमत एक लाख के करीब रही। बाजार में इस बार देशी बकरों की भी जर्बदस्त डिमांड रही।
बाजार में आये दुम्बा भेड़ की कीमत भी एक लाख रूपये के आसपास रही। पशुपालकों के मुताबिक इस बार करीब एक लाख अधिक बकरों की बिक्री हुई। इस बार उम्मीद से ज्यादा मवेशी आये। राजधानी में सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, बहराइच, व बाराबंकी के साथ ही जालौन, झांसी वह हमीरपुर से भी जमुनापुरी व बरबरी नस्ल के बकरे बिकने आये। कुल मिलाकर बाजार में नस्ल, सुन्दरता व वजन के हिसाब से तीन से लेकर सवा लाख रूपये तक से बकरे बाजार की रौनक रहे। बकरों, भेड़ों के साथ ही ऊंट के खरीददार भी कम नहीं रहे। बकरीद के मौके पर ऊंट 40 हजार से लेकर एक लाख रूपये तक बिका। मुस्लिम समुदाय में बकरीद के दिन से अगले तीन दिनों तक कुर्बानी का दौर चलता है इस कारण फिलहाल बकरा बाजार गुलजार है।












Click it and Unblock the Notifications