सभी समुदाय के लोगों को अपनी टीम में शामिल करेंगे अन्‍ना

Social Activist Anna Hazare
अन्‍ना हजारे की टीम को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। अन्‍ना हजारे ने अपनी नई कोर कमेटी गठन करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि कोर कमेटी की नई टीम में सभी समुदाय, धर्म, आदिवासियों, दलितों और युवाओं को शामिल किया जाएगा। जिनकी भागीदारी से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया जा सके। टीम के प्रमुख सदस्यों को निशाना बनाने पर संप्रग सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि जो लोग लोकपाल आंदोलन से डरते है वही उनके समर्थको एवं निकट सहयोगियों पर हमले कर रहे हैं।

अन्‍ना ने कहा कि उनकी टीम को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। अपने पैतृक गांव में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए हजारे ने कहा उन्हें डर है कि अगर एक मजबूत लोकपाल विधेयक लागू हुआ तो उनका राजनीतिक करियर खतरे में पड़ जाएगा। हजारे का अपनी कोर कमेटी का पुनगर्ठन करने का विचार ऐसे समय में आया है, जब उनकी टीम पर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए अन्ना को गुमराह करने और उनका इस्तेमाल करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

अन्ना ने कहा हम कोर कमेटी में सभी वर्गों में दलितों, मुसलमानों, आदिवासियों और अन्य सभी को लेंगे। किसी को यह शिकायत नहीं होनी चाहिए कि उन्हें मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा युवकों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। कमेटी में युवा शक्ति का होना बहुत जरूरी है। कमेटी के लिए विभिन्न समुदाय के युवकों को लिया जाएगा। हजारे ने कहा कि वह और उनकी टीम किसी के सामने झुकने वाले नहीं। उन्होंने सरकार को ललकारा कि वह उनकी टीम के सदस्यों पर लगाए गए अनियमितताओं के आरोपों के समर्थन में कोई सुबूत दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+