पाक के परमाणु हथियारों पर हमला न करे अमेरिका: मुशर्रफ

मुशर्रु ने कहा कि पाकिस्तान में परमाणु हथियारों की कड़ी सुरक्षा भी की जाती है। यह ओसामा बिन-लादेन पर हुई कार्रवाई जितना आसान नहीं होगा। इन्हें निशाना बनाना बहुत मुश्किल है और इन जगहों पर जाना संभव नहीं है। मुशर्रफ ने कहा जहां तक इनकी तैनाती और हटाने का सवाल है पाकिस्तान ने कोई भी परमाणु हथियार तैनात नहीं किया है।
पाकिस्तान के इस पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत के साथ टकराव के हालात में भी हमने इन्हें तैनात नहीं किया था और मुझे नहीं लगता कि भारत ने भी इन्हें तैनात किया होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में काफी तनाव आया है। जिस वजह से अमेरिका पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर हमला करने की साजिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications