अन्‍ना हजारे का इस्‍तेमाल किया जा रहा: दिग्विजय सिंह

Team Anna using Anna Hazare: Digvijay Singh
दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि सीधे-सादे अन्ना हजारे को उनकी ही टीम के कुछ बहुत चतुर चालाक लोग अपनी राजनीतिक आकांक्षाएं पूरी करने के लिए बलि का बकरा बना रहे हैं। दिग्विजय टीम अन्ना पर हमलों के लिए जाने जाने वाले कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह मुद्दे पर अपने प्रत्येक शब्द पर कायम हैं और हजारे के बारे में उनके विचारों से कांग्रेस नेता भी सहमति रखते हैं।

उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि इस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से चर्चा नहीं की जाती। लोकपाल को लेकर कांग्रेस के खिलाफ अभियान पर अन्ना हजारे के यू टर्न पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए दिग्विजय ने कहा कि उनका उनकी ही टीम के कुछ लोगों द्वारा गलत इस्तेमाल किया जा रहा है और उन्होंने उच्च राजनीतिक आकांक्षाएं रखने वाले अपनी टीम के कुछ सदस्यों के दबाव में किसी राजनीतिक दल के खिलाफ प्रचार नहीं करने पर अपना हालिया रुख बदला।

दिग्विजय सिंह ने सीएनएन आईबीएन पर करण थापर के डेविल्स एडवोकेट कार्यक्रम में कहा वह सीधे सादे हैं और अन्ना बहुत ही साधारण इंसान हैं। वह दबावों से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं और उनके इर्द-गिर्द सभी लोगों का राजनीतिक एजेंडा है। चतुर चालाक लोगों द्वारा उनका शोषण किए जाने की बहुत अधिक आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+