मुस्लिम आरक्षण के समर्थन में यूपी में हस्ताक्षर अभियान
लखनऊ। केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने हाल ही में कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही केंद्र सरकार मुस्लिम आरक्षण लाने के प्रयास करेगी। इस बयान के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मुसलमानों को आरक्षण का समर्थन करते हुए सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की बात कही। इसके बाद से यूपी में मुस्लिम आरक्षण को लेकर अभियानों की लहर चल उठी है।
राजधानी लखनऊ के क्रिश्चियन पीजी कॉलेज में समाजवादी छात्रसभा के नगर अध्यक्ष फखरुल हसन उर्फ चांद मियां ने एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों व स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लोगों ने हस्ताक्षर करने के साथ-साथ अपनी इच्छाएं भी पोस्टर पर व्यक्त कीं।
उधर सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी क्रांति रथ यात्रा के दौरान भी मुसलमानों को आरक्षण दिये जाने का भरपूर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मायावती के राज में मुसलमानों की सबसे ज्यादा अनदेखी हुई है। उन्होंने मायावती पर वार करते हुए कहा कि यदि सपा सत्ता में आयी तो मुसलमनों को विशेष सुविधाएं दी जायेंगी।













Click it and Unblock the Notifications