टीम अन्ना फोन पर क्या करती है बात, सरकार सुनती है

Government tapping Team Anna's phones
दिल्ली (ब्यूरो)। सरकार टीम अन्ना पर नजर बनाए हुए है। उसकी हर हरकत और फोन पर सरकार की निगाह है। वैसे टीम अन्ना के सक्रिय सदस्य और टीम के अर्जुन अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि टीम के सभी सदस्यों के फोन टेप हो रहे हैं। उन्होंने इस मामले में गृह मंत्री पी. चिदंबरम और गृह सचिव आर के सिंह से स्थिति स्पष्ट करने के लिए भी कहा है।

इंडिया अगेन्स्ट करप्शन अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा, टीम अन्ना के सभी सदस्यों के फोन टैप किए जा रहे हैं। हमें हमेशा से इस बात का एहसास था, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं था। बीते कुछ दिनों में हुई कुछ घटनाओं से हमारे संदेह की पुष्टि हो गई है। केजरीवाल की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार, गुरुवार को अन्ना के एक सहयोगी ने एक नोट पढ़कर मुझे सुनाया, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली आने के बाद अन्ना कुछ समय के लिए राजघाट जाना चाहेंगे। सहयोगी चाहता था कि इस बात का खुलासा किसी से भी नहीं किया जाए, क्योंकि हजारे वहां कुछ समय शांति के साथ बैठना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद हमारे दफ्तर में पुलिस की ओर से फोन आया और हमें अन्ना के राजघाट के दौरे के बारे में सभी विवरण देने को कहा गया। इस बात से हम पूरी तरह स्तब्ध रह गए। केजरीवाल ने कहा कि कानून के अनुसार, सिर्फ उन्हीं लोगों के फोन टैप किए जा सकते हैं, जिनसे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो। क्या अन्ना और उनकी टीम के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा कानून के अनुसार फोन टैप करने की अनुमति गृह सचिव देते हैं। क्या गृह सचिव या गृह मंत्री यह स्पष्ट कर सकते हैं कि क्या उन्होंने हमारे फोन को टैप करने की किसी एजेंसी को अनुमति दी है अगर हां तो टीम अन्ना के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को क्या खतरा है। केजरीवाल ने कहा कि वास्तविक खतरा भ्रष्ट लोगों से है। दिलचस्प रूप से ये लोग वही हैं जिन्हें फोन टैप करने की मंजूरी देने या जांच करने के आदेश देने का अधिकार प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि गृह सचिव से मंजूरी मिलने के बाद भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी सहित कोई भी खुफिया एजेंसी फोन टैप कर सकती है। मौजूदा गृह सचिव के आका पी चिदंबरम 2-जी घोटाले में अपनी कथित भूमिका के चलते संदेह के घेरे में हैं। निश्चित तौर पर कोई भी गृह सचिव अपने ही आका के खिलाफ जांच के लिए किसी एजेंसी को आदेश नहीं देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+