जांच कमेटी करेगी टीम अन्ना पर लगे आरोपों की जांच: प्रशांत भूषण

अभी तक टीम अन्ना के ज्यादातर सदस्यों पर अलग-अलग तरह के आरोप लग चुके हैं। जिससे आम जनता में उनके प्रति विश्वसनीयता कम हो रही है। एक ताजा विवाद हाल ही में शुरू हुआ है जिसमें यह बात सामने आई थी कि अन्ना हजारे अपनी कोर कमेटी टीम को भंग करना चाहते थे। यह बात उन्होंने अपने ब्लॉग में भी लिखी थी।
प्रशांत भूषण ने कहा कि यह जांच कमेटी जांच के बाद अपनी रिपोर्ट अन्ना हजारे को सौंपेगी। अभी तक टीम के सदस्यों के बीच कई तरह के विवाद भी पैदा हो गए थे। जिससे यह बात सामने आई थी कि अन्ना हजारे अपनी टीम के सदस्यों अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण और किरण बेदी को टीम से अलग करना चाहते थे। इसके अलावा सरकार की तरफ से भी इन पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications