बयान से पलटे अन्‍ना कहा नहीं बंद करेंगे ब्‍लॉग

Social Activist Anna Hazare
अन्‍ना हजारे ने अपने उस बयान से पलटी मार ली है जिसमें उन्‍होंने कहा था कि वे अपना ब्‍लॉग बंद कर देंगे। अन्ना हज़ारे के लिखे एक अप्रकाशित ब्‍लॉग को उनके ब्‍लॉगर राजू परूलेकर द्वारा सार्वजनिक करने के चलते पैदा हुए विवाद के बाद गांधीवादी कार्यकर्ता ने फैसला किया था कि वह अपना ब्‍लॉग बंद कर देंगे। राजू परूलेकर ने अपने ब्‍लॉग में लिखा है कि हज़ारे ने स्वीकार किया था कि जब उनके साथियों पर आरोप लग रहे थे तो उन्होंने कई बार अपनी टीम को बदलने के बारे में सोचा था।

अपने ब्‍लॉगर द्वारा इस तरह की बातें सार्वजनिक होने के बाद अन्‍ना हजारे ने शनिवार को दिल्ली से पुणे के लिये रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा था मैं अपने गांव रालेगण सिद्धी जा कर सबसे पहले इस ब्‍लॉग को बंद करूंगा। अन्‍ना हजारे ने कहा था कि ब्‍लॉग में जो भी लिखा गया है वह गलत है। चिट्ठी पर जब तक मेरे हस्‍ताक्षर नहीं होते हैं तब तक उसे मेरी नहीं माना जाना चाहिए।

गौरतलब है कि अन्‍ना हजारे के ब्‍लॉगर राजू परूलेकर ने लिखा था कि अन्‍ना हजारे अपने साथियों अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, मनीष शिशेदिया और प्रशांत भूषण को कोर कमेटी से हटाने का मन बना चुके थे। राजू परूलेकर ने यह भी कहा था कि उनको अन्‍ना की इस चिट्ठी को ब्‍लॉग पर डालने से मना किया गया था। अन्‍ना हजारे ने इन सभी बातों पर सफाई देते हुए कहा था कि यह सब बातें हवा में हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+