श्रीनगर में ड्राइवर की चूक ने गवाई 11 की जान

जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में एक बस के खाई में गिरने से लगभग 11 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने आज बताया कि बस 49 यात्रियों को लेकर पदुम से कारगिल जा रही थी तभी रास्ते में पंजिला के पास वह खाई में जा गिरी।
उन्होंने बताया कि एक बच्चे समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और 38 घायल हैं। पुलिस ने बताया कि 38 घायलों को पदुम और कारगिल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को इलाज के लिए श्रीनगर और लेह के अस्पतालों में ले जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications