राहुल ने किया यूपी को विकसित राज्य बनाने का वादा

उत्तर प्रदेश सरकार पर दोषारोपण करते हुए उन्होंने दोहराया कि केन्द्र सरकार राज्य में विकास योजनाओं के लिये भरपूर मदद देती है लेकिन मिली राशि का मुख्यमंत्री मायावती की सरकार दुरूपयोग कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष उत्तर प्रदेश की बदहाल स्थिति के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराता है जोकि गलत है। हकीकत यह है कि पिछले 22 साल से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी है। राज्य की कमान अन्य दलों के हाथों में रही है, जिस कारण यह प्रदेश विकास में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि इस देश में लोकतांत्रित शासन है। यहां बदलाव जनता लाती है।
राहुल ने कहा कि चुनाव में जनता का निर्णय ही राज्य में विकास की दशा तय करेगा। उन्होंने अन्य दलों को कोसते हुए कहा कि राज्य का विकास अवरूद्ध होने का खामियाजा जनता भुगत रही है और अगर हालात नहीं सुधरे तो राज्य की हालत और बदतर हो जायेगी। प्रदेश की जनता से बदलाव की अपील करते वादा करते हैं कि यदि चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो यूपी देश का सबसे विकसित राज्य होगा। कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश की मायावती सरकार पर विभिन्न योजनाओं की धनराशि का दुरूपयोग करने का आरोप भी लगाया।
कांग्रेय युवराज ने कहा कि केन्द्र सरकार ने ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) समेत अन्य योजनाओं में राज्य को करोड़ों रूपये दिये हैं लेकिन राज्य सरकार ने मिली राशि का दुरूपयोग किया। यही कारण है कि विकास योजनाये रूक गयीं। उन्होंने दोहराया कि मनरेगा और ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में हुये घोटाले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश की स्थिति यह है कि प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क, खाद और पानी की समस्या बढ़ती जा रही हैं। विकास कार्यों के दूर प्रदेश सरकार अपने विकास में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications