इंदौर से जबलपुर के बीच शुरू हुई एक्सप्रेस ट्रेंन

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। उन्होंने इस मौके पर मुनियप्पा से मांग की कि वह इंदौर को रेलमार्ग से हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों से जोड़ने के लिये सीधी ट्रेंने शुरू कराने को कदम उठायें।
सिंधिया ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री से मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी में विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाये जाने की मांग भी की। इससे पहले, मुनियप्पा ने संवाददाताओं से बातचीत में भरोसा दिलाया कि रेल मंत्रालय दाहोद-इंदौर और छोटा उदेपुर-धार रेल लाइनों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगा।












Click it and Unblock the Notifications