मुझे दानव कहने वाले मेरे सवालों का जवाब दें : दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh
नई दिल्ली। अपने ऊपर लगातार हो रहे तीखे वार से आहत कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे पागल और दानव कहने वाले मेरे सवालों का जवाब क्यों नहीं देते हैं? सच तो यह है कि मेरे सवालों का कोई उत्तर उन लोगों के पास नहीं होता है इसलिए मुझे सबलोग पागल साबित करने में जुटे हैं। लेकिन इतना मै बता दूं कि मुझे ऐसे लोगों की बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं अपनी बात कहता आया हूं, आगे भी कहता ही आऊंगा।

गौरतलब है कि छठ पर्व पर मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता और टीवी कलाकार स्मृति ईरानी ने दिग्विजय सिंह के बारे में कहा था कि ऎसे पावन पर्व पर दानवों की बात नहीं करनी चाहिए। क्योंकि दिग्विजय सिंह की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि आरएसएस और भाजपा दोनों ही आतंकी संगठन है। इन बातों से लोगों का ध्यान हटाने के कारण वो आंदोलनों का साथ दे रही है।

आपको बता दें कि हाल ही में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कहा था कि दिग्विजय सिंह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्हें पागलखाने चला जाना चाहिए। उन्हें समझ में नहीं आता कि वह कह क्या रहे हैं।

मालूम हो कि दिग्विजय सिंह की ओर से लगातार आरएसएस, भाजपा, अन्ना टीम पर, श्री श्री रविशंकर पर वार होते आ रहे हैं। विरोधी पार्टियों समेत खुद अन्ना ने भी उनकी मानसिक स्थिति को ठीक नहीं बताया था। उनको तत्काल प्रभाव से अपना इलाज करवाने की सलाह दी थी। मंगलवार को दिग्गी राजा ने टि्वटर पर टि्वट किया था कि श्री श्री रंविशंकर भाजपा और आरएसएस के प्रेम में अंधे हो गये हैं। लगातार दिग्विजय सिंह पर भी प्रतिक्रियाएं आती है लेकिन दिग्विजय सिह के सिर पर जूं तक नहीं रेंगी। बल्कि हर बार उनकी प्रतिक्रियाएं और भी तीखे हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+