मुंबई में नौसेना के डॉकयार्ड में भीषण आग

आग लगते ही कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। पंद्रह मिनट के अंदर मुंबई के विभिन्न इलाकों से फायर ब्रिगेड की 21 गाडि़यां एक-एक कर मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक आग पर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं पाया जा सकता था। आसमान छूती लपटें करोड़ों के नुकसान को साफ दर्शा रही थीं।
अधिकारियों के मुताबिक दूसरी मंजिल पर कई अहम दस्तावेजों के जलकर राख होने की आशंका है। लगातार आग पर काबु पाने की कोशीश की जा रही है लेकिन आग और बढ़ती जा रही है उसकी लपटे चौंथी मंजिल तक पहुंच रही हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस नेवी डाकयार्ड में लगी आग से कई दस्तावेज जल कर खाक हो गये होगें।












Click it and Unblock the Notifications