पंगु चरित्र के मालिक हैं दिग्विजय सिंह : बाबा रामदेव

जनता भी उनका यह रूप जानती हैं। किसी के चिल्लाने से कोई व्यक्ति भ्रष्ट नहीं हो जाता है। अगर दिग्गी चिल्लायें भी आरएसएस के इशारे पर देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन हो रहे हैं तो भी उनकी कोई नहीं सुनेगा।
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था कि बाबा रामदेव अन्ना हजारे से ज्यादा ईमानदार हैं। वो कम से कम आरएसएस के साथ अपने रिश्तों को खुले तौर पर स्वीकार तो करते हैं। अन्ना क्यों नहीं स्वीकार करते हैं।लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि बाबा रामदेव और श्री श्री रविशंकर दोनों ही लोग व्यवसायी हैं, साधु नहीं।
वैसे बाबा रामदेव ने भी स्टार न्यूज पर इस बात को स्वीकारा था कि अन्ना आंदोलन आरएसएस से प्रेरित था लेकिन अन्ना और अन्ना टीम लगातार इस बात का विरोध करती आयी है। दिग्विजय सिंह के इसी तरह के विचारों पर उन्हें भाजपा की ओर से पागल और दानव करार दिया गया है। जबकि अन्ना ने भी उन्हें अपना दिमागी इलाज करवाने की सलाह दी थी।












Click it and Unblock the Notifications