एमसीडी ने चलाया डंडा, गफ्फार मार्केट की 40 दुकानें सील

Delhi: MCD seals 7 guest houses, 40 shops in Gaffar Market
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली म्यूनिसिपल कारपोरेश ने एक बार फिर सीलिंग का डंडा चलाया है। इस क्रम में एमसीडी के भवन विभाग ने करोलबाग इलाके के गफ्फार मार्केट व उसके आसपास के इलाकों में अवैध निर्माण और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 संपत्तियां सील कीं है। इनमें सात होटल भी शामिल हैं। कारोबारियों ने निगम की कार्रवाई पर विरोध जताया है।

नगर निगम के भवन विभाग के अधिकारियों की टीम बुधवार सुबह इलाके में भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। कारोबारियों ने विरोध तो जताया लेकिन यह जोर नहीं पकड़ सका। मंगलवार को व्यापारियों के भारी विरोध के चलते केवल एक संपत्ति को सील कर निगम के दस्ते को लौटना पड़ा था। नगर निगम में निर्माण समिति के अध्यक्ष जगदीश ममगाई ने बताया कि नगर निगम की ओर से जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए थे उनमें से लगभग 150 लोगों ने लिखित शपथ पत्र दिए हैं कि वह खुद ही अपना अवैध निर्माण हटा देंगे। अतः सीलिंग की कार्रवाई में उन संपत्तियों को शामिल नहीं किया गया। नगर निगम के नेताओं द्वारा कुछ दिन पहले ही सीलिंग से राहत देने की घोषणा की गई थी। इसके बावजूद सीलिंग की कार्रवाई जारी है।

सीलिंग के विरोध में आज करोलबाग बंद

सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में करोलबाग के व्यापारी आंदोलन के मूड में आ गए हैं। करोलबाग ट्रेडर्स फेडरेशन आह्वान के बीच आज पूरा करोलबाग बंद रहेगा। इसमें मोबाइल का सबसे बड़ा मार्केट गफ्फार मार्केट भी शामिल है। फेडरेशन के महासचिव रामलाल ने बताया कि नगर निगम की कार्रवाई कारोबार विरोधी है। व्यापारी और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के नेता आर्य समाज मंदिर के सामने धरना देंगे और बाजार में विरोध मार्च निकालेंगे। दिल्ली होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप खंडेलवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा जहां सीलिंग की जा रही है। वह संपत्तियां रातोंरात नहीं बनीं। मास्टर प्लान के मुताबिक अभी जोनल प्लान तैयार होना है। इससे पहले सीलिंग की कार्रवाई गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+