संजीव सिकरवार हत्याकांड की सीबीआई जांच हो: कांग्रेस

Congress Flag
लखनऊ। मथुरा में हुए संजीव सिकरवार की हत्या का मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। कांग्रेस ने मामले की सीबीसीआईडी जांच पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संसद सदस्य जगदंबिका पाल ने कहा कि मथुरा में हुए संजीव सिकरवार की हत्या के मामले की जांच नागरिक पुलिस से लेकर सीबीसीआईडी को सौंपना जांच को दबाने की साजिश है।

पाल ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं हो रहा है। एक क बार एक सरकार के मंत्रियों का भ्रष्टiाचार कारनामा उजागर हो रहा है। एक के बाद एक भ्रष्टाचार और अपराध में लिप्त पाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट है, इस सरकार ने सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय पर भी भ्रष्टाचार, आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने और विधायक निधि के दुरूपयोग की शिकायत लोकायुक्त से की गयी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इन घटनाओं ने सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश सरकार के मंत्री अपने कार्यों को छोड़कर केवल धन उगाही में लगे हैं। उन्होंने कहा कि संजीव सिकरवार जागरूक नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता थे। मथुरा तेल कारखाने के संबंध में आपराधिक गतिविधियों और शराब माफियाओं के विरद्ध अभियान चलाते थे।

जगदंबिका पाल ने कहा कि संजीव ने गत 12 अक्टूबर को मथुरा पुलिस प्रशासन को लिखित रूप से अपनी हत्या किये जाने की आशंका से अवगत कराया था लेकिन कृषि मंत्री के दबाव में उसे किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं प्रदान की गयी। इससे साफ जाहिर है कि प्रशासन कृषि मंत्री के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीसीआईडी जांच से मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर कृषि मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण को जि मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार की नीयत साफ है तो इस मामले की जांच सीबीआई से करायी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+