भंवरी देवी के भंवर में गोते लगा रही सीबीआई

जोधपुर। राजस्‍थान के भंवरी देवी मामले ने राज्‍य में हड़कंप मचा दिया है। जब से इसकी जांच सीबीआई के पास पहुंची है, तब से मामले में आये दिन नये खुलासे हो रहे हैं लेकिन सफलता एक भी नहीं मिली। यूं कहिये कि भंवरी के भंवर में खुद सीबीआई के अधिकारी भी जमकर गोते लगा रहे हैं, ताकि उसका पता चल सके।

जोधपुर की नर्स भंवरी देवी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले की जांच कर रहे सीबीआई के एक दल ने एक आरोपी मलखान सिंह की बहन इन्दिरा देवी से पूछताछ की। सीबीआई के ए‍क अधिकारी के मुताबिक मलखान सिंह की बहन इंदिरा देवी को पूछताछ के लिए सर्किट हाउस में बुलाया गया। सीबीआई का एक दल इंदिरा से पूछताछ कर रहा है।

इससे पहले सीबीआई के एक अन्‍य दल ने बुधवार को आरोपी सोहन लाल बिश्नोई के कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ की। इस दल ने भंवरी के पति अमरचंद, वीडियो एल्बम के निर्माता राजेश परिहार सहित इस मामले से जुडे़ कई अन्य लोगों से भी सवाल जवाब किए हैं। सोहन लाल विश्नोई न्यायिक हिरासत में है।

सीबीआई ने लापता भंवरी देवी के बारे में बताने वाले को पांच लाख और आरोपी सही राम के बारे में पुख्ता सूचना देने वाले को एक लाख रूपये के ईनाम देने की घोषणा की है। अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी कहे जा रहे शहाबुद्दीन ने मेटोपोलियन मजिस्टेट (आर्थिक अपराध) की अदालत में 22 अक्तूबर को आत्मसमर्पण किया था और इन दिनों वह सीबीआई की हिरासत में है।

भंवरी देवी के पति अमरचंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा और उनके सहयोगियों के इशारे पर भंवरी का अपहरण किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिपाल मदेरणा को मंत्री पद से बर्खास्त किया था। हालांकि गहलोत ने इससे पहले महिपाल मदेरणा को अपने पद से त्यागपत्रा देने की सलाह दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+