अन्ना हजारे कल तोड़ेंगे व्रत, आएंगे दिल्ली

वहीं अन्ना के ही एक अन्य सहयोगी दत्ता अवारी ने कहा कि अन्ना कल दिल्ली जाएंगे और वह स्थायी समिति की बैठक में शामिल हो सकते हैं। अन्ना मौन व्रत कहां तोड़ेंगे इस पर वह भी मौन साध गए। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने वाले हजारे ने 16 अक्तूबर से मौन व्रत धारण किए हुए हैं।
उधर, गाजियाबाद में टीम अन्ना ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें उत्तराखंड सरकार से नसीहत लेनी चाहिए। उनका कहना है कि जिन प्रावधानों को अव्यावहारिक बताते हुए केंद्र सरकार मानने से इंकार कर रही है, उन सभी को राज्य ने पूरी तरह मान लिया है। देखना है कि केंद्र उत्तराखंड के इस कानून को कमजोर करता है या मजबूत। उत्तराखंड विधानसभा में लोकायुक्त कानून पास होने के अगले दिन बुधवार को टीम अन्ना ने इसकी जमकर तारीफ की। पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीम अन्ना के सदस्य शांति भूषण ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने जन लोकपाल में राज्यों के लिए प्रस्तावित लगभग सभी बातों को बिल्कुल उसी तरह से शामिल कर लिया है। इस ऐतिहासिक बिल को पास करने के लिए मैं उत्तराखंड की पूरी विधानसभा को बधाई देता हूं, जिसमें कांग्रेस के लोग भी शामिल हैं। इन्होंने बहुत बड़ी पहल की है।












Click it and Unblock the Notifications