ब्रेकिंग न्यूज : अमर सिंह को मिली सिंगापुर जाने की इजाजत

गौरतलब है कि कैश फॉर वोट मामले में फंसे राज्यसभा सांसद अमर सिंह एम्स से छुट्टी मिलने के बाद कहा था कि अब वह अपने इलाज के लिए सिंगापुर जाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने दिल्ली के एक स्थानीय अदालत से सिंगापुर जाने की इजाजत मांगी थी। अपनी अर्जी में अमर सिंह ने कहा था कि किडनी प्रत्यपर्ण के बाद उनका इलाज सिंगापुर के अस्पताल में चल रहा था। और वह नियमित जांच के लिए वहां जाते रहते हैं और जबसे उन्हें जेल हुई है तब से ही वो अपनी किडनी के चलते बहुत परेशान हैं। उनका शरीर मरम्मत मांग रहा है इसलिए वो सिंगापुर जाना चाहते हैं।
न्यायिक हिरासत के दौरान सिंह का एम्स में उपचार चल रहा था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनकी नाजुक हालत के मद्देनजर मानवीय आधार पर 24 अक्टूबर को उन्हें जमानत दी गयी थी।
आपको बता दें कि साल 2008 में यूपीए सरकार को बचाने के लिए कुछ सांसदो को पैसे देने का आरोप अमर सिंह पर हैं। जिसके चलते पिछले महीने की 6 सिंतबर को अमर सिंह को तिंहाड़ जेल भेज दिया गया था। लेकिन वहां उनकी तबियत बिगड़ जाने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।
अमर सिंह इन दिनों किडनी के संक्रमण से ग्रस्त है। उनका इलाज लगातार एम्स में चल रहा है, इसी बीच उनको एक बार बेल भी मिल चुकी थी लेकिन बाद उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया। जिसके चलते अमर सिंह ने हाईकोर्ट में अपील की, जिसके बाद उन्हें एक करोड़ के मुचलके पर जमानत दे दी गयी।












Click it and Unblock the Notifications