दिल्ली को फिर दहलाने की फिराक में आतंकी

Terror threat looms over Delhi
दिल्ली (ब्यूरो)। आतंकी देश की राजधानी दिल्ली को एक बार फिर दहलाने की कोशिश में है। इस कवायद में लश्कर-ए-तैयबा के 6 आंतकी दिल्ली में घुस आए हैं। खुफिया विभाग के सूत्रों ने मुताबिक इन आतंकियों के घुसने की जानकारी इनके फोन पर की गई बातचीत के आधार पर हुई है। लश्कर के इन आतंकियों के निशाने पर दिल्ली मेट्रो समेत 15 ठिकाने हैं। जिनमें सेना भवन भी शामिल है।

आईबी के मुताबिक आतंकी जिस फोन से बात कर रहे थे उसका नंबर 16 डिजिट का था। आतंकी सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। आईबी के मुताबिक आतंकियों का आखिरी कॉल अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में इंटरसेप्ट की गई थी। उन्होंने दिल्ली मेट्रो समेत 15 जगहों की रेकी की है। जामा मस्जिद और सेना भवन की भी आतंकियों ने रेकी की है।

उधर, राजस्थान में बीकानेर जिले के सीमावर्ती इलाकों में रात्रिकालीन कफर्यू की अवधि छह महीने तक बढा दी गई है। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. पृथ्वीराज ने बताया कि सीमा पर तस्करी, घुसपैठ और विघटनकारी गतिविधियों को रोकने के मद्देनजर उपशासन गृह सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन बी आर चौधरी ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि इस आदेश के तहत रात सात बजे से सुबह छह बजे तक बिना सीमा सुरक्षा बल की अनुमति के इन क्षेत्रों में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+